नंदा देवी कोर जोन:  जैव विविधता के अध्ययन के लिए 85 सदस्यीय दल रवाना, वन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Written on 06/07/2026
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

विश्व धरोहर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के कोर जोन में जैव विविधता एवं पर्यावरणीय परिवर्तनों के अध्ययन के लिए रविवार को "नंदा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026" का शुभारंभ किया गया।