जल संस्थान परिसर में बवाल: ओवरहेड टैंक पर चढ़े युवक को लेकर शुरू हुआ विवाद, पार्षद समेत 15 पर एफआईआर

Written on 07/31/2026
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

जल संस्थान के एमडीडीए डालनवाला स्थित ओवरहेड टैंक परिसर में बुधवार देर रात जमकर बवाल हो गया। ओवरहेड टैंक पर एक युवक के चढ़ने पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया।